पैसा दिला दो, वरना भाई को उठा लेंगे

पैसा दिला दो, वरना भाई को उठा लेंगेफ्लैग….. शिक्षिका को फोन पर धमकी, अपराधी ने कहाशिक्षिका ने नगर थाने में दर्ज कराया मामला, पुलिस कर रही मामले की जांचधमकी देने वाले ने भभुआ थाने में अपने भाई के होने की भी बात कहीप्रतिनिधि, भभुआ (सदर) शहर के वार्ड नंबर दो की निवासी और पेशे से […]

पैसा दिला दो, वरना भाई को उठा लेंगेफ्लैग….. शिक्षिका को फोन पर धमकी, अपराधी ने कहाशिक्षिका ने नगर थाने में दर्ज कराया मामला, पुलिस कर रही मामले की जांचधमकी देने वाले ने भभुआ थाने में अपने भाई के होने की भी बात कहीप्रतिनिधि, भभुआ (सदर) शहर के वार्ड नंबर दो की निवासी और पेशे से एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के मोबाइल नंबर पर पांच लाख रुपये देने या फिर उसके भाई को उठा लेने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है. शिक्षिका के अनुसार, उन्हें मंगलवार को आठ बार कॉल करके धमकी दी गयी. इससे उनके परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे व सहमे हुए हैं. शिक्षिका ने मोबाइल से मिल रही धमकी की सूचना नगर थाने में देते हुए सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगायी है. नगर थाने में शिक्षिका ने दिये आवेदन में उल्लेख किया है कि उनके निजी मोबाइल नंबर पर मंगलवार की शाम आठ बार (मोबाइल फोन नंबर 8050343101 व 8553977871) से फोन आया और धमकी भरे लहजे में कहा गया कि ‘मैं कौशल सिंह बेंगलुरु से बोल रहा हूं. तुम अपने भाई नीरज से पांच लाख रुपये दिला दो नहीं, तो उसे उठा लेंगे’. धमकी देनेवाले सख्स ने यह भी कहा कि उसका भाई भभुआ थाने में पुलिस में है. तुमलोगों पर झूठे केस में फंसा दूंगा. धमकी मिलने के बाद इसकी शिकायत करने शिक्षिका नगर थाने में पहुंची, जहां उनके आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए धमकी देनेवाले सख्स का पता लगाया जा रहा है. इंजीनियर से चोरी गये तीन मोबाइल फोन बरामद, चोर गिरफ्तारमोबाइल सर्विलांस के आधार पर कसेर गांव से पकड़ाया चोर प्रतिनिधि, भभुआ (सदर)नंवबर माह में शहर के वार्ड नंबर 12 निवासी एक सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर से चोरी गये तीन मोबाइल को बरामद करते हुए नगर थाने की पुलिस ने चोरी में संलिप्त आरोपित को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पकड़ में आया चोर भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव का शिवशंकर सिंह बताया जाता है.पिछले एक नवंबर को शहर के वार्ड नंबर 12 में रहनेवाले सेवानिवृत्त अभियंता वीरेंद्र चौधरी के घर में घुस कर तीन मोबाइल की चोरी कर ली थी. मामला थाने में दर्ज हुआ था. इसके बाद पुलिस ने चोरी गये मोबाइल के नंबर को सर्विलांस पर रखना शुरू कर दिया. बुधवार को सर्विलांस पर रखे गये नंबर पर मिली जानकारी के बाद नगर थाने के अवर निरीक्षक देवकांत सिन्हा के नेतृत्व में गयी पुलिस ने उक्त चोर को गिरफ्तार कर तीनों मोबाइल फोन को बरामद कर लिया………………………………………..फोटो.9. चोर को पकड़ने के बाद प्रेसवार्ता करते थानाध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >