बैंक से 47 लाख लेकर भाग रहा व्यक्ति पकड़ाया लोगों ने की पिटाई, किया पुलिस के हवाले बैंक के कैश काउंटर में रखे 47 लाख रुपये लेकर भाग रहा था व्यक्ति, मुंडेश्वरी गेट के पास लोगों ने धर दबोचा प्रतिनिधि, मोहनिया (नगर) मोहनिया के चांदनी चौक से पूरब दाहिनी सर्विस सड़क पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे बैंक के कैश काउंटर के पास बक्से में रखे 47 लाख रुपये लेकर भाग रहे एक व्यक्ति को लोगों ने दबोच लिया. लोगों ने पकड़े गये व्यक्ति की जबरदस्त पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को अस्पताल में भरती कराया व मामले की छानबीन की. जान्कारी के अनुसार, बैंक में आया व्यक्ति कैश काउंटर से रुपये से भरा बक्सा लेकर भागने लगा. उक्त व्यक्ति पर जैसे ही कैशियर की नजर पड़ी, तो वह शोर गुल करते हुए बाहर आये. कैशियर की शोर पर बैंक के अन्य कर्मी व लोग रुपये लेकर भाग रहे बदमाश को खदेड़ते हुए पकड़ लिया और उसकी जम कर धुनाई कर दी. इधर पैसा लेकर भागने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और लोगों से बदमाश को छुड़ाते हुए उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया. शाखा प्रबंधक जीडी सिंह बताते हैं कि कैशियर और गार्ड दोनों बाथरूम के लिए गये हुए थे. इसी दौरान व्यक्ति बैंक के काउंटर में गया और बक्से में रखे 47 लाख रुपये लेकर चलता बना. बाथरूम से कैशियर निकले और बक्सा गायब देख, तो शोरगुल करने लगे. तभी बैंक के चौकीदार और कर्मचारी शोर-गुल करते हुए उसे दौड़ाने लगे. लोगों को पीछे आता देख व्यक्ति रुपये से भरे बक्से को बैंक के बाहर ही छोड़ दिया. लेकिन, अंत में वह पकड़ा गया. वकड़े जाने के बाद लोगों ने उसकी जम कर धुनाई कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पिटाई से घायल व्यक्ति का इलाज मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. उसके पास से केरल का आइडी कार्ड और 17 हजार रुपये बरामद हुए हैं. मोहनिया डीएसपी मनोज राम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने व पकड़े हुए व्यक्ति की आइडी कार्ड को देखने से पता चलता है की चार-पांच की संख्या में आये हुए साउथ इंडियन लोग हैं, जो की काफी देर से बैंक की एक्टिविटी देख रहे थे और जैसे ही कैशियर बाथरूम गया, तब कैश काउंटर में घुसे और रुपये से भरा बक्सा लेकर झोले में डाला और बाहर निकल गये. इस मामले को लेकर होटलों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर छापेमारी चल रही है. बैंक वालों की लापरवाही (फोटो) बैंक की लापरवाही से घटना हुई है. बैंक के स्टाफ बिना कैश रूम को सेफ किये बाथरूम चले गये. गार्ड भी बाथरूम के लिए चले जाते हैं और इसके बाद लापरवाही के कारण इस तरह की घटना होते-होते बची. ऐसी स्थिति में बैंकों के तरफ से लापरवाही बरते जाने को लेकर उनके साथ मीटिंग की जायेगी. लापरवाही बरतने वाले स्टाफ या अधिकारियों के खिलाफ उनके विभाग को लिखा जाएगा. फोटो-9.बैंक के अंदर निरिक्षण करते डी.एस.पी 10.घायल बदमाश का इलाज करते
बैंक से 47 लाख लेकर भाग रहा व्यक्ति पकड़ाया
बैंक से 47 लाख लेकर भाग रहा व्यक्ति पकड़ाया लोगों ने की पिटाई, किया पुलिस के हवाले बैंक के कैश काउंटर में रखे 47 लाख रुपये लेकर भाग रहा था व्यक्ति, मुंडेश्वरी गेट के पास लोगों ने धर दबोचा प्रतिनिधि, मोहनिया (नगर) मोहनिया के चांदनी चौक से पूरब दाहिनी सर्विस सड़क पर स्थित बैंक ऑफ […]
