मछली चोरी करने वाले चिन्हित, होगी कार्रवाई प्रभात इंपैक्टअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने रामगढ़ थाने को प्राथमिकी करने का दिया आदेशरामगढ़(कैमूर). थाने के पास तालाब से काफी दिनों से की जा रही मछली चोरी के मामले को लेकर चिन्हित हुए लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है. प्राथमिकी का यह आदेश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा दिया गया है. गौरतलब है कि थाने से महज कुछ ही दूरी पर तालाब होने के बावजूद पुलिस मछली चोरी रोकने में असमर्थ थी. उक्त तालाब से 20 दिनों के अंदर लगभग डेढ़ लाख रुपये की मछली चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री विजमल चौधरी द्वारा प्राप्त आवेदन पर पुलिस पहले विचार की होती, तो शायद तालाब से मछली चोरी पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सकता था. तालाब से अक्सर मछली की हो रही चोरी मामले को लेकर प्रभात खबर ने एक जनवरी व छह जनवरी को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी. इसका असर देखने को मिला. इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए. आवेदन पर प्राथमिकी करने का आदेश स्थानीय थाने को दिया है. डीएसपी मनोज राम ने बताया कि तनाव को देखते हुए मछली चोरी करनेवाले पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश नहीं दिया गया है. डीएसपी ने बताया कि मछली चोरी मामले में संजय सिंह एवं इनके कुछ सहयोगियों की संलिप्तता उजागर हुई है. करीब ढाई क्विंटल मछली की चोरी तालाब से कर ली गयी है.
मछली चोरी करने वाले चन्हिति, होगी कार्रवाई
मछली चोरी करने वाले चिन्हित, होगी कार्रवाई प्रभात इंपैक्टअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने रामगढ़ थाने को प्राथमिकी करने का दिया आदेशरामगढ़(कैमूर). थाने के पास तालाब से काफी दिनों से की जा रही मछली चोरी के मामले को लेकर चिन्हित हुए लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है. प्राथमिकी का यह आदेश अनुमंडल […]
