भभुआ ने दुर्गावती को एक गोल से हराया

भभुआ ने दुर्गावती को एक गोल से हरायास्व कंकड़ सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभभगवानपुर(कैमूर). क्षेत्र के रामगढ़ गांव के फुटबॉल मैदान में मंगलवार को स्व बाबू कंकड़ सिंह स्मृति जिलास्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक बृजकिशोर बिंद ने किया. पहला मैच भभुआ व दुर्गावती के बीच खेला गया. इसमें […]

भभुआ ने दुर्गावती को एक गोल से हरायास्व कंकड़ सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभभगवानपुर(कैमूर). क्षेत्र के रामगढ़ गांव के फुटबॉल मैदान में मंगलवार को स्व बाबू कंकड़ सिंह स्मृति जिलास्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक बृजकिशोर बिंद ने किया. पहला मैच भभुआ व दुर्गावती के बीच खेला गया. इसमें भभुआ की टीम दुर्गावती की टीम पर हावी रही. हॉफ टाइम के पहले भभुआ की टीम से अरुण कुमार चौहान ने दुर्गावती के पोस्ट में एक गोल दाग बढ़त बनायी. यही बढ़त अंत तक कायम रही. मैच में रेफरी की भूमिका में जगराम शर्मा, लाइन मैन अब्दुल हलीम, सुरेंद्र प्रसाद, उद‍्घोषक नन्हें पाठक व विकास पांडेय आदि थे. टूर्नामेंट रामगढ़ गांव के मैदान पर एक सप्ताह चलेगा. फाइनल मैच 16 जनवरी को खेला जायेगा. विधायक ब्रिजकिशोर बिंद ने मैच उद‍्घाटन के दौरान रामगढ़ मध्य विद्यालय को इंटर स्तरीय विद्यालय का दर्जा दिलवाने का वादा किया. इस मौके पर राजू खां, उमेश सिंह, माला सिंह, टूनटुन सिंह, चिंटू सिंह व बीएल तिवारी के साथ हजारों खेलप्रेमी मौजूद थे. शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला वेतनअधौरा. प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को चार माह से वेतन नहीं मिला है. इसके कारण शिक्षक भुखमरी के कगार पर आ गये हैं. शिक्षक विनोद सिंह, मनोज पाल , राम परीखा सिंह सहित कइ्र शिक्षकों ने बताया कि वेतन नहीं मिला है, इससे काफी परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >