पाकस्तिान का झंडा जला जताया विरोध

पाकिस्तान का झंडा जला जताया विरोधएबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जला जताया विरोध पठानकोट में हुए आतंकी हमले की निंदा कीभभुआ (नगर). पठानकोट के आतंकी हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान ने नापाक इरादे को जग-जाहिर कर दी. मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले […]

पाकिस्तान का झंडा जला जताया विरोधएबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जला जताया विरोध पठानकोट में हुए आतंकी हमले की निंदा कीभभुआ (नगर). पठानकोट के आतंकी हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान ने नापाक इरादे को जग-जाहिर कर दी. मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहर में विरोध मार्च निकाला पूरे शहर का भ्रमण किया. एबीवीपी के छात्र प्रमुख टिंकल तिवारी की अध्यक्षता में विरोध मार्च निकाला गया. इस मौके पर कार्यकताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शिव प्रकाश उपाध्याय व सत्या पांडेय ने कहा कि जब भी भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के साथ दोस्ताना संबंध बढाने के लिए पहल की जाती है, तब-तब पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकियों द्वारा भारत की शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की जाती रही है. इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान से किसी भी प्रकार का मैत्रीपूर्ण संबंध कभी पटरी पर नहीं आ सका है. अब जरूरत है पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाये, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे. मौके पर पवन मिश्रा, धीरज तिवारी, मोनू पांडेय, जेपी गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.फोटो:-5.एबीवीपी द्वारा ने पाक का झंडा जला जताया विरोध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >