एसवीपी कॉलेज में नौ तक भरे जायेंगे इंटरमीडिएट के फॉर्म

एसवीपी कॉलेज में नौ तक भरे जायेंगे इंटरमीडिएट के फॉर्म विलंब शुल्क के साथ 13 जनवरी तक स्टूडेंट्स भर सकते हैं फॉर्म यूनिवर्सिटी के दिशा निर्देश के बाद आगे बढ़ी तिथि भभुआ (नगर)वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल (एसवीपी) कॉलेज में इंटरमीडिएट के लिए फॉर्म नौ जनवरी तक […]

एसवीपी कॉलेज में नौ तक भरे जायेंगे इंटरमीडिएट के फॉर्म विलंब शुल्क के साथ 13 जनवरी तक स्टूडेंट्स भर सकते हैं फॉर्म यूनिवर्सिटी के दिशा निर्देश के बाद आगे बढ़ी तिथि भभुआ (नगर)वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल (एसवीपी) कॉलेज में इंटरमीडिएट के लिए फॉर्म नौ जनवरी तक भरे जा सकते हैं. यूनिवर्सिटी के गाइड-लाइन के बाद फॉर्म भरने की तिथि बढायी गयी है. पहले छह जनवरी तक ही फॉर्म भरने की समय-सीमा निर्धारित थी. वहीं विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 जनवरी निर्धारित की गयी है. विलंब शुल्क के रूप में सौ रुपये अतिरिक्त लगेंगे. इंटर फॉर्म भरने को लेकर साइंस सब्जेक्ट के जेनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए 994 रुपये, तो छात्राओं के लिए 850 रुपये. वहीं, बीसी वन, एससी, एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को 675 रुपये देने होंगे. वहीं आर्ट्स विषय में जेनरल कैटेगरी के छात्रों को 982 रुपये तो छात्राओं के लिए 850 रुपये. वहीं बीसी वन व एससी-एसटी के छात्र-छात्राओं को 675 रुपये तो पूर्व में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को 650 रुपये जमा करने होंगे. इंटरमीडिएट का फॉर्म भरने को लेकर कॉलेज परिसर में स्टूडेंट्स की चहल-पहल काफी बढ गयी है. परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ जाने से छात्र-छात्राओं में खुशी है. छात्र पंकज कुमार, रितेश पांडेय, अमृता सिंह व पूनम पटेल आदि ने बताया कि परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ जाने से थोड़ी राहत हुई है. पहले छह जनवरी तक ही डेट थी. इससे फॉर्म भरने को लेकर काफी हड़बड़ी थी. अब आराम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे. फोटो:-3.कॉलेज परिसर में परीक्षा फॉर्म भरने को जुटे स्टेडेंट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >