Kaimur News : उपचुनाव में 57.7 प्रतिशत वोटरों ने डाले वोट

शनिवार को मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड 15 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया

मोहनिया शहर. शनिवार को मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड 15 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया, जहां 57.7 प्रतिशत मतदान हुआ. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किये गये थे. मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद इवीएम को व्रजगृह में रखा गयां जहां 30 जून को मतगणना की जायेगी. मालूम हो की उक्त वार्ड के पार्षद आसिया खातून की 6 माह पहले मौत के बाद यह सीट खाली हो गयी थी, जिसको लेकर चुनाव आयोग द्वारा वार्ड पार्षद का उपचुनाव कराया जा रहा हैं. इसको लेकर शहर के वार्ड 15 में ही राजकीयकृत संस्कृत विद्यालय के भवन में दो मतदान केंद्र बनाये गये थे. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. मतदान शुरू होने के दौरान मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह व डीएसपी प्रदीप कुमार मतदान केंद्र पर पहुंच जायजा लिया. उपचुनाव में चार प्रत्याशी ने नामांकन किया था. इसमें पूर्व वार्ड पार्षद की बहू, पोती सहित अन्य शामिल हैं. वार्ड 15 में कुल 1111 मतदाता हैं, जिसमें 549 पुरुष, तो 562 महिला मतदाता शामिल हैं. मोहनिया शहर के वार्ड 15 में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान के बाद मोहनिया प्रखंड कार्यालय के बीआरजीएफ भवन में वज्रगृह बनाया गया हैं. यहां शनिवार की शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहनिया और कुदरा दोनों नगर पंचायत के उपचुनाव शांति पूर्वक संपन्न होने के बाद इवीएम रखा गया. यहां 30 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. # क्या कहते हैं एसडीओ इस संबंध में एसडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया मोहनिया वार्ड 15 में वार्ड पार्षद का उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. मोहनिया में 57.7 प्रतिशत मतदान हुआ हैं. बीआरजीएफ भवन में मतगणना केंद्र बनाया गया हैं, जहां कुदरा और मोहनिया दोनों जगह की मतगणना की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >