भभुआ : दीवार गिरने से 3 महिलाओं की मौत, एक घायल

भभुआ: बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना अंतर्गत गेहूंआ गांव में शनिवार रात मिट्टी से बने मकान की एक दीवार गिरने से एक किशोरी सहित तीन महिलाओं की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य महिला घायल हो गयी. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार […]

By Prabhat Khabar Print Desk | July 12, 2015 5:56 PM

भभुआ: बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना अंतर्गत गेहूंआ गांव में शनिवार रात मिट्टी से बने मकान की एक दीवार गिरने से एक किशोरी सहित तीन महिलाओं की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य महिला घायल हो गयी. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार नायक ने आज यहां बताया कि मृतकों में गेहूंआ गांव निवासी शंकर कुशवाहा की पत्नी शीला देवी (45) बहु आशा देवी (28) एवं पोती ज्योती कुमार (12) शामिल है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुई कुशवाहा की एक अन्य बहू माया देवी को इलाज के लिये जिला मुख्यालय भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नायक ने बताया कि ये महिलायें और बच्ची उस समय हादसे का शिकार हो गयी जब वे बीती रात शौचकर अपने घर लौट रही थी. तभी अचानक बंटी लाल के कच्चे मकान की दीवार गिर गयी और इसकी चपेट में वे आ गयीं. उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Next Article

Exit mobile version