मोहनिया : चेकपोस्ट पर जवान के साथ की मारपीट, चार गिरफ्तार

मोहनिया नगर : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच दो स्थित समेकित चेक पोस्ट पर बुधवार की दोपहर एक एसआईएस जवान व चेकपोस्ट परिसर में दुकान चला रहे एक दुकानदार के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना के बीच सैफ जवान से भी बहस हुई. घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मोहनिया […]

मोहनिया नगर : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच दो स्थित समेकित चेक पोस्ट पर बुधवार की दोपहर एक एसआईएस जवान व चेकपोस्ट परिसर में दुकान चला रहे एक दुकानदार के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना के बीच सैफ जवान से भी बहस हुई. घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मोहनिया थाने को सूचना दी. इसके बाद मोहनिया थाने से पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो दुकानदार, एक एसआईएस गार्ड व एक सैफ जवान को पकड़ कर पूछताछ के लिए थाने में लाया.
इस मामले में एसआईएस गार्ड ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वे लोग लेन में खड़े होकर गाड़ी के पेपर देख रहे थे. इसी बीच स्कॉर्पियो पर सवार कुछ लोग आये और जल्दी गाड़ी हटाने की बात करने लगे. थोड़ी देर रुकने की बात कहने पर उन्होंने नाराजगी जतायी. इसी बात को लेकर बुधवार की दोपहर कैंपस में ही दुकान खोल कर बैठे हुए राहुल ने एक एसआईएस गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद वहां पांच और लोग उसके साथ आ गये और मारपीट करने के साथ धमकी भी देने लगे.
इसके बाद उन लोगों ने मामले की सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी. मारपीट की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीटीओ भरत भूषण प्रसाद ने मोहनिया थाने को इसकी सूचना दी. इसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचे मोहनिया थाने के एएसआई हेमंत कुमार मारपीट करने के मामले में राहुल कुमार सहित दो दुकानदार, एक एसआईएस गार्ड व एक सैफ जवान को पूछताछ के लिए मोहनिया थाने ले गये. इस दौरान अधिकारियों ने चेकपोस्ट परिसर में स्थित सभी दुकानों को हटाने की भी बात कही.
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
चेकपोस्ट पर मारपीट मामले में मोहनिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम तक किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दुकानदार, एक एसआईएस गार्ड व एक सैफ जवान को थाने में लाया. उनसे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >