भभुआ : सुमन कुमार बने कैमूर एडीएम, छह सीओ भी बदले गये

भभुआ कार्यालय : लंबे समय से चल रहे प्रभार में कैमूर एडीएम के पद पर सामान्य प्रशासनिक विभाग ने दरभंगा के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार को कैमूर के एडीएम के पद पर तैनात किया है. वर्तमान में कृष्ण कांत गुप्ता एडीएम के प्रभार में कार्य कर रहे थे. वहीं, कैमूर जिले में छह सीओ […]

भभुआ कार्यालय : लंबे समय से चल रहे प्रभार में कैमूर एडीएम के पद पर सामान्य प्रशासनिक विभाग ने दरभंगा के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार को कैमूर के एडीएम के पद पर तैनात किया है.
वर्तमान में कृष्ण कांत गुप्ता एडीएम के प्रभार में कार्य कर रहे थे. वहीं, कैमूर जिले में छह सीओ का भी तबादला किया गया है. इनमें रामपुर के सीओ अखिलेश कुमार शर्मा की जगह पर भरत भूषण सिंह, भभुआ में आदित्य सिंह की जगह पर अजय कुमार श्रीवास्तव, कुदरा में चंद्रशेखर सिंह की जगह पर राजीव सिंह, नुआंव में अलख निरंजन की जगह पर राजकिशोर वर्मा व रामगढ में हेमेंद्र कुमार को नया सीओ बनाया गया है.
वहीं, अधौरा के सीओ लोधो बड़ाइक का भी तबादला कर दिया गया है. इसके अलावा मोहनिया की नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार की जगह रत्नेंद्र कुमार त्रिपाठी को नया कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >