इंट्रीबाजों ने आरटीओ की खड़ी गाड़ी को कर िदया क्षतिग्रस्त

आरटीओ ने मोहनिया थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी मोहनिया : एनएच दो पर सक्रिय इंट्रीबाज व ओवरलोडिंग के कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद है कि थाने के सामने परिवहन विभाग के अधिकारियों के घर पर चढ़ कर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं. ताकि, वे ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़ने के लिए जीटी रोड […]

आरटीओ ने मोहनिया थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

मोहनिया : एनएच दो पर सक्रिय इंट्रीबाज व ओवरलोडिंग के कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद है कि थाने के सामने परिवहन विभाग के अधिकारियों के घर पर चढ़ कर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं. ताकि, वे ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़ने के लिए जीटी रोड पर न जा सके. मंगलवार की रात में मोहनिया थाना के सामने शिवपुर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे परिवहन विभाग के आरटीओ सुमन कुमार सिंह के खड़े सरकारी वाहन को इंट्रीबाजों व ओवरलोडिंग के धंधेबाजों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. उक्त घटना के बाद आरटीओ ने मामले की प्राथमिकी मोहनिया थाने में दर्ज करायी है.
दरअसल, मंगलवार की रात ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग साढ़े 12 बजे परिवहन विभाग के आरटीओ सुमन कुमार सिंह मोहनिया थाना के सामने स्थित शिवपुर कॉलोनी में अपने किराये के मकान पर पहुंचे और अपने सरकारी जीप को घर के सामने खड़ा कर दिया. जब सुबह एक बार फिर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए चालक के साथ गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि सरकारी जीप का एक चक्का खोल दिया गया है. वहीं तीन चक्कों की हवा निकाल दी गयी है. यहीं नहीं जीप के सीट को फाड़ दिया गया है. आरटीओ ने बताया कि जीप के चक्का का हवा व
उसे इसलिए खोल दिया गया ताकि मैं ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने के लिए सड़क पर न जा सकूं. इससे पहले चार जून को भी इंट्रीबाजों व ओवरलोडिंग के माफियाओं द्वारा मेरे गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया था. यहीं नहीं 25 अप्रैल को एनएच दो पर टॉल प्लाजा के पास ट्रक के मालिकों द्वारा मेरे ऊपर हमला भी किया गया था. ताकि, मैं ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान न चलाऊं. उक्त घटना के बाद डरे सहमे आरटीओ ने कहा कि इंट्रीबाजों द्वारा मंगलवार की रात मेरे सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त किये जाने की घटना से डीएम को अवगत करा दिया है. वहीं डीएम ने मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. जिसके बाद मैं मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आया हूं.
एनएच दो पर सक्रिय इंट्रीबाजों एवं ओवरलोडिंग के माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे परिवहन विभाग के अधिकारियों के घर पर चढ़ कर उनके वाहन को लगातार क्षतिग्रस्त कर रहे हैं और प्रशासन की कार्रवाई उनके सामने बौनी साबित हो रही है. अगर हालात यही रहे तो पूरा एनएच दो बहुत जल्द इंट्रीमाफियाओं व ओवरलोडिंग के कारोबारियों के कब्जे में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >