ठनका गिरने से बच्ची की मौत, मां-बहन घायल

भभुआ : भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव में रविवार को ठनका गिरने से एक नौ वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां और बहन झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. ठनके की चपेट में आने से एक बकरी की भी जान चली गयी. जानकारी के मुताबिक, रविवार की दोपहर के […]

भभुआ : भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव में रविवार को ठनका गिरने से एक नौ वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां और बहन झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. ठनके की चपेट में आने से एक बकरी की भी जान चली गयी.

जानकारी के मुताबिक, रविवार की दोपहर के बाद अचानक बारिश शुरू हो गयी. तेज बारिश से बचने के लिए सीवों गांव के मेले के पास मुराली बिंद और उसके भाई बिगन बिंद के परिवार के लोग घर के पास ही स्थित एक आम के पेड़ के नीचे बैठे थे. इस बीच, अचानक ठनका गिरा. इस दौरान मुराली बिंद की नौ वर्षीया बेटी चंदा कुमारी, बिगन बिंद की एक वर्ष की पोती शिवानी कुमारी व उसकी मां पार्वती देवी ठनके की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
शिवानी को उसकी मां अपने गोद में लेकर बैठी हुई थी. सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल भेज दिया. इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान ही चंदा कुमारी ने दम तोड़ दिया. ठनके की चपेट में
ठनका गिरने से…
आने से पेड़ के नीचे बैठी एक बकरी ने भी दम तोड़ दिया. गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के दौरान ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी. जबकि, आधा दर्जन लोग झुलस गये थे. इस घटना में छह मवेशी भी काल के ग्रास बन गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >