कोशिश की जांच में सामने आया मामला
महिला विकास निगम के अधिकारी ने महिला थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में भी बच्चियों से यौन उत्पीड़न का कोशिश की जांच टीम ने ही किया था खुलासा
वोट नहीं, बल्कि विकास के लिए राजनीति करता हूं : नीतीश कुमार
करगहर : मैं वोट के लिए नहीं, बिहार के विकास के लिए राजनीति करता हूं. कुछ लोग राजनीति के नाम पर सता के गलियारे तक पहुंचने के लिए जातीय समीकरण बनाते हैं और समाज में हो रहे अच्छे कार्यों को भी गलत साबित करने के लिए दुष्प्रचार करते रहते हैं. लेकिन, मैं इसमें विश्वास नहीं करता और न ही इसको तवज्जो देता हूं. यह बात गुरुवार को करगहर में सूबेदार सिंह महाविद्यालय के संस्थापक व भूमिदाता की मूर्ति का अनावरण करने के बाद एक
वोट नहीं, बल्कि विकास…
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहीं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस कार्यक्रम में शामिल होकर बेहद खुशी हो रही है, क्योंकि एक ऐसा व्यक्ति, जो शिक्षित न होकर भी इस ग्रामीण इलाके में महाविद्यालय का निर्माण करा शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त खाई को पाटने का काम किया. वह व्यक्ति आम नहीं, बल्कि समाज व देश के हित में सोचने वाले खास लोगों की श्रेणी में श्रेष्ठ है. उन्होंने कहा कि उनके वंशजों को भी उनके मार्ग पर चल कर उनकी इस ख्याति को बरकरार रखना चाहिए. मुख्यमंत्री ने राजनीति करनेवालों को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति में लाभ का नहीं, देश व समाज हित का काम करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग विकास के लिए हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वह चाहे स्वास्थ्य हो, समाज कल्याण हो, बुनियादी ढांचे का निर्माण हो, पुल-पुलिया का निर्माण हो या शिक्षा का क्षेत्र हो. शिक्षा में सुधार के लिए चार लाख शिक्षकों की बहाली की है. आवश्यकता के अनुसार शिक्षकों के सभी खाली पदों को भरा जायेगा.
बिहार राज्य फसल सहायता योजना होगी लागू
हमने किसानों के हित के लिए अनेक काम किये, कृषि रोड मैप बना कर उसे लागू किया गया. सात निश्चय योजना के तहत इस साल के अंत तक हर घर में बिजली पहुंचा दी जायेगी. हमलोगों की बिजली योजना की प्रशंसा केंद्र सरकार ने भी की है और प्रत्येक घर तक बिजली पहुंचाने के लक्ष्य तक सरकार पहुंची है. मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को उतना भी नहीं मिल पाता है, जितना बीमा कंपनियों को राज्य व केंद्र सरकार से प्रीमियम के रूप में मिलता है. खरीफ व रवि फसलों के लिए बीमा कंपनियों को चार-चार सौ करोड़ रुपये प्रीमियम के रूप केंद्र व राज्य सरकार देती है. पर, किसानों को सिर्फ 150 करोड़ रुपये का ही लाभ मिल पाता है. इसीलिए फसलों के नष्ट होने व कम उपज होने पर किसानों की सहायता के लिए राज्य सरकार फसल बीमा योजना के समानांतर बिहार राज्य फसल सहायता योजना लागू करने का निर्णय ली है.
नारी सशक्तीकरण पर हो रहा काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए नारी सशक्तीकरण पर काम कर रही है. प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है, लेकिन लड़कों की तुलना में लड़कियों में शिशु मृत्यु दर अधिक है. इस पर ध्यान देना जरूरी है. राज्य सरकार लड़की के जन्म लेने पर तत्काल उसके माता-पिता को दो हजार रुपये उपलब्ध करायेगी. एक साल के बाद आधार कार्ड से जुड़ने पर एक हजार रुपये व अगले साल पूर्ण टीकाकरण कराने पर दो हजार रुपये और उपलब्ध कराये जायेंगे.
करगहर में कॉलेज के संस्थापक व भूमिदाता की मूर्ति के अनावरण पर सीएम ने जनसभा को भी किया संबोधित
