भभुआ नगर : प्रभात खबर की ओर से चल रहे नववर्ष उपहार उत्सव 2018 का पुरस्कार वितरण की डेट निर्धारित हो चुकी है. जिले के सुधी पाठकों को सूचित किया जाता है कि नववर्ष उपहार उत्सव के पुरस्कार का वितरण दो दिनों तक होगा. इसमें भभुआ में आज यानी एक जून को जगजीवन स्टेडियम के सामने होटल कुबेर के परिसर में पुरस्कार वितरण किया जायेगा.
वहीं, दो जून को मोहनिया के जगजीवन भवन के सामने मोहनिया विहार होटल में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. ऑफर में शामिल होनेवाले पाठकों को इस स्क्रैच स्कीम के लिए उपहार प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड या आईडी प्रूफ की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा. पुरस्कार वितरण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किया जायेगा.
