शहर में डेयरी के लिए लिया जा रहा साक्षात्कार

भभुआ शहर : समग्र गव्य विकास योजना/डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत दो, चार, छह, 10 दुधारू मवेशी के यूनिट के स्थापना के लिए जिला डेयरी कार्यालय द्वारा दिसंबर माह में आवेदन लिया गया था. इसका 29 मई से जिला पशुपालन विभाग के कार्यालय में आवेदन की जांच व साक्षात्कार लिया जा रहा है. जिला […]

भभुआ शहर : समग्र गव्य विकास योजना/डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत दो, चार, छह, 10 दुधारू मवेशी के यूनिट के स्थापना के लिए जिला डेयरी कार्यालय द्वारा दिसंबर माह में आवेदन लिया गया था. इसका 29 मई से जिला पशुपालन विभाग के कार्यालय में आवेदन की जांच व साक्षात्कार लिया जा रहा है. जिला डेयरी फिल्ड ऑफिसर राकेश कुमार निराला ने बताया कि इसके लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा. वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों को 66 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा. समग्र गव्य विकास योजना का 549 आवेदन, डेयरी उद्यमिता विकास योजना के लिए 1596 आवेदन मिला है.

जांच के लिए एलडीएम की अध्यक्षता में टीम बनायी गयी है. साक्षात्कार 11 बजे से पांच बजे तक लिया जा रहा है. बताया कि जो आवेदक साक्षात्कार में शामिल नहीं हो चुके है, वे चार जून को भाग लेंगे. 29 मई से दो जून तक आवेदन की जांच व साक्षात्कार लिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >