सरकारी विभागों की बदइंतजामी से बिजली की बर्बादी
भभुआ सदर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसभाओं के साथ-साथ जनहित में जारी विज्ञापनों के द्वारा लोगों से व्यर्थ में बिजली नहीं जलाने की अपील कर रहे हैं, ताकि आमजनों तक 24 घंटे बिजली आसानी से पहुंच सके. दूसरी ओर नगर पर्षद और सदर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि पीएम और सीएम के प्रयासों से नप को या फिर स्वास्थ्य विभाग को कोई लेना-देना नहीं हैं. दिन हो या फिर रात, इन स्थानों पर 24 घंटे लाइटें जलती रहती हैं. 30 लाख रुपये का बिजली बिल विभाग को चुकानी पर रही है.
नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत के एकता चौक, स्टेडियम रोड, सदर अस्पताल के समीप हो या पुराना चौक हर जगह दिन के उजाले में भी बिजली की बर्बादी हो रही है. शहरवासियों का कहना है कि सभी स्ट्रीट लाइटों में अगर लाइट सेंसर कीट का प्रयोग कर दिया जाये, तो बेवजह बिजली और पैसे की बर्बादी को रोका जा सकता है. लेकिन, व्यर्थ की जल रही बिजली पर न तो नप का ध्यान है और ना ही स्वास्थ्य विभाग का.
