गर्मी से गश्त खाकर गिरा युवक, हुई मौत

अत्यधिक गर्मी से नगर पंचायत घोसी अन्तर्गत गोपालगंज बाजार स्थित आंबेडकर चौक के समीप शुक्रवार को एक युवक को गिरने से मौत हो गयी.

घोसी. अत्यधिक गर्मी से नगर पंचायत घोसी अन्तर्गत गोपालगंज बाजार स्थित आंबेडकर चौक के समीप शुक्रवार को एक युवक को गिरने से मौत हो गयी. मृतक युवक गोपालगंज बाजार स्थित महादलित टोला के पप्पू मांझी उम्र करीब 28 वर्ष बताया जाता है. मृतक युवक गोपालगंज बाजार में जा रहा था, तभी अत्यधिक गर्मी से आम्बेडकर चौंक के समीप अचानक गिरने से मौत हो गयी. हालांकि आसपास के लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे ईलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >