घरवालों से लड़कर युवक ने गुस्से में काटी हाथ की नस

नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी मुहल्ले में अपने परिजनों से लड़कर एक युवक ने अपने हाथ की नस काट ली. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.

जहानाबाद नगर. थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी मुहल्ले में अपने परिजनों से लड़कर एक युवक ने अपने हाथ की नस काट ली. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. बताया जाता है कि मोहित कुमार नामक युवक की किसी बात को लेकर अपने परिवार वालों से कहा-सुनी हो गयी. इसके बाद उसने गुस्से में आकर अपने हाथ की नस काट ली. उसके द्वारा नस काटे जाने के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया. आनन-फानन में लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >