अज्ञात वाहन के चपेट में आने से महिला की गयी जान

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसादी इंग्लिश बाजार स्थित एनएच 139 पर शुक्रवार की अहले सुबह सड़क पार करने के दौरान एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी,

अरवल.

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसादी इंग्लिश बाजार स्थित एनएच 139 पर शुक्रवार की अहले सुबह सड़क पार करने के दौरान एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी, जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. लगभग दो घंटे तक एनएच 139 जाम रही, जिससे एनएच पर लगी वाहनों की लंबी कतार लग गयी. यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा. मृतक महिला की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के कोंडरा गांव निवासी दिनेश मांझी की पुत्री नागमति कुमारी (23 वर्ष) के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि अहले सुबह महिला अपने मां के साथ काम करने जा रही थी. इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान दुर्घटना घटित हुई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 139 को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा. घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर एसडीपीओ कृति कमल, सदर थानाध्यक्ष मो अली साबरी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक महिला तीन बच्चों की मां बतायी जा रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >