Jehanabad : डीडीसी ने की आवास योजनाओं व स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा

डीडीसी डॉ प्रीति की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, आवास योजनाओं तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

जहानाबाद नगर. डीडीसी डॉ प्रीति की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, आवास योजनाओं तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सेल्फ सर्वे कोरोबोरेशन की समीक्षा की गयी, जिसमें पाया गया कि निर्धारित समयसीमा 31 अगस्त तक यह कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है. इस उपलब्धि पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सराहना की गयी. साथ ही वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लंबित स्वीकृतियों को शीघ्र निष्पादित करने तथा आवासों का निर्माण कार्य नियमानुसार जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं सहायता योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप अभियान चलाकर योग्य लाभुकों की स्वीकृति कराने और त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत मनरेगा के अभिसरण से दी जाने वाली अनुमन्य मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रत्येक माह विभागीय लक्ष्य के अनुरूप एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >