Jehanabad : बिहार के विकास की असली कसौटी जनता के हाथ में : विजय चौधरी

हुलासगंज हाइस्कूल खेल मैदान राजनीतिक ऊर्जा से गूंज उठा, जहां जदयू की विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता राजीव नयन उर्फ राजू सिंह ने की. दो बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर मैदान में उतरा और वातावरण नारे, तालियों और उम्मीदों की धड़कनों से भर गया.

Jehanabad Election. हुलासगंज. हुलासगंज हाइस्कूल खेल मैदान राजनीतिक ऊर्जा से गूंज उठा, जहां जदयू की विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता राजीव नयन उर्फ राजू सिंह ने की. दो बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर मैदान में उतरा और वातावरण नारे, तालियों और उम्मीदों की धड़कनों से भर गया. सभा को संबोधित करते हुए मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास की असली कसौटी जनता के हाथ में है. उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिस विकास की नींव रखी गयी है, वह आगे भी तेज रफ्तार से चल सके, यह सुनिश्चित करना जनता का निर्णय होगा. उनकी बातों पर उपस्थित जनसमूह की गूंज ने साफ संकेत दिया कि लोग विकास के साथ खड़े हैं. पूर्व सांसद अरुण कुमार ने सरकार की योजनाओं और उनके जमीनी प्रभाव को विस्तार से बताया. उन्होंने आश्वस्त किया कि ऋतुराज घोसी की जनता को सेवा से कभी वंचित नहीं होने देंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने एनडीए को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए बदलावों और विकास योजनाओं का विस्तृत उल्लेख किया. उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार में एनडीए 225 सीटों के करीब पहुंच सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अपने संबोधन में दो दशकों की विकास यात्रा को सामने रखा. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में तनाव और टकराव का दौर था, लेकिन हमारी सरकार ने अमन-चैन और विकास को नयी राह दी. आज हर वर्ग के लिए योजनाएं जमीन पर उतर रही हैं. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली से लेकर महिलाओं के सशक्तिकरण तक, सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि हर घर बिजली उपलब्ध है. पात्र परिवारों को सोलर लगाने की तैयारी, महिला रोजगार योजना के तहत अब तक 1 करोड़ 51 लाख महिलाओं को 10,000 रुपये की सहायता दी जा चुकी है. रोजगार बेहतर चलने पर अतिरिक्त 2 लाख रुपये की सहायता दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास में व्यापक सहयोग दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >