Jehanabad : सलारपुर गांव में मिली लाश की हुई पहचान, गांव में मातम

शकुराबाद थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के बधार में मिला सड़ा-गला शव की पहचान सलारपुर गांव निवासी कौशलेंद्र कुमार यादव का पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है.

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के बधार में मिला सड़ा-गला शव की पहचान सलारपुर गांव निवासी कौशलेंद्र कुमार यादव का पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव के कंकाल को डीएनए जांच के लिए पटना पीएमसीएच भेजा है. घटना की सूचना पाकर रात में ही एसपी विनीत कुमार एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह को कई दिशा निर्देश दिये. हालांकि शव मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से सड़ी गली स्थिति में शव बरामद हुई है. ऐसे में प्रतीत होता है कि अपहरणकर्ताओं ने अपहरण की रात में ही बेरहमी से उसकी हत्या कर नदी किनारे झलास में शव को फेंक दिया. जिस वक्त से शव बरामद हुआ है. उस वक्त से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घर में रो-रो कर परिजनों का हाल बेहाल हो चला है. मृतक की मां-बहन का रो-रोकर जहां हाल बेहाल हो रहा है, वहीं सलारपुर गांव में तथा उसके आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर ऐसा क्या इस युवक ने गुनाह किया था कि उसकी इस तरह निर्मम हत्या की गई. हत्या के पीछे आखिर क्या वजह है. ग्रामीण चर्चा करते नजर आए. इधर, पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि डीएनए जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं पुलिस हर बिंदु पर अनुसंधान कर रही है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >