Jehanabad : मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के निर्णय के अनुसार प्रखंड कार्यालय मखदुमपुर के समक्ष 27 सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर धरना दिया गया.

मखदुमपुर. बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के निर्णय के अनुसार प्रखंड कार्यालय मखदुमपुर के समक्ष 27 सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता बृजनंदन कुमार ने की, जबकि संचालन उमेश कुमार ने किया. धरना में मोर्चा के घटक संगठन प्राथमिक शिक्षक संघ (को गोप गुट मूल), बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ तथा बिहार स्टेट टीचर एसोसिएशन ने भाग लिया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिले में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को लिखित मांग पत्र एवं समझौता सौंपा जा चुका है, लेकिन शिक्षा पदाधिकारी की कथित हठधर्मिता और मनमानी के कारण अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला पदाधिकारी को भी मांग पत्र सौंपा गया है. साथ ही 1500 शिक्षकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, राज्यपाल एवं शिक्षा विभाग के अपर सचिव को भी भेजा गया, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे शिक्षकों में गहरी नाराजगी और क्षोभ व्याप्त है. इसी को लेकर मखदुमपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना के माध्यम से पुनः ध्यान आकृष्ट कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >