jehanabad news. संकल्प लें कि देश संविधान से ही चलेगा : अनिल

जनमुक्ति आंदोलन ने शहीद दिवस पर की सद्भावना यात्रा

काको. शुक्रवार को जनमुक्ति आंदोलन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर जनमुक्ति आंदोलन कार्यालय डॉ विनयन आश्रम ग्राम नवादा से गांधी मैदान गांधी मूर्ति तक एक सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा का नेतृत्व जनमुक्ति आंदोलन (जमुआं) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय ,संत प्रसाद, महासचिव हरी लाल प्रसाद, एटक के अजय सिंह ने की. यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं तथा पुरुष अपने गगनभेदी नारों के साथ धर्मनिरपेक्षता जिंदाबाद, नफरत छोड़ो दिल को जोड़ो, बेरोजगारों को रोजगार दो, महिलाओं पर अत्याचार बंद करो, गरीब भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन दो, गैर बराबरी खत्म करो नारे के साथ भारी संख्या में पैदल चलकर इरकी, कारगिल चौक, आंबेडकर चौक होते गांधी मूर्ति के पास पहुंची जहां लोगों के द्वारा महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद लोग सभा में तब्दील होकर उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपनी-अपनी बातें रखीं. जनमुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी देश के लिए आंदोलन बिहार से ही शुरू किया था. जनमुक्ति के उपाध्यक्ष अनिल राय ने कहा के आज महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर हमें यह संकल्प लेनी चाहिए कि यह देश भारत के संविधान से ही चलेगा क्योंकि कुछ लोग आज भी भारत में मनुस्मृति लाना चाहते हैं. जनमुक्ति आंदोलन के महासचिव हरिलाल प्रसाद ने कहा कि हम प्रत्येक वर्ष उनके शहादत दिवस पर इसलिए कार्यक्रम करते हैं ताकि महात्मा गांधी, के विचार एवं डॉ भीमराव आंबेडकर जी के संविधान से ही देश चले. कार्यक्रम में जहानाबाद में नीट की छात्रा की हत्या में दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की भी मांग की गई. कार्यक्रम में संजय राय, सुनील कुमार, संजय चौधरी, मुस्ताक अहमद, भीम सिंह सहित कई लोगों ने अपनी बातें रखीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >