जहानाबाद SNS कॉलेज में नए छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन, वैदिक मंगलाचरण और स्वागत गीत से हुआ आगाज

सत्येंद्र नारायण सिंह (एसएनएस) महाविद्यालय में सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए एक विशेष इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) दिलीप कुमार केसरी ने छात्रों को जीवन में सफलता के लिए अर्जुन की तरह एकाग्र रहने का मंत्र दिया.

Jehanabad News : स्थानीय सत्येंद्र नारायण सिंह (एसएनएस) महाविद्यालय में सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रो. (डॉ.) दिलीप कुमार केसरी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन से पहले अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर स्थित स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा एवं स्व. श्यामनारायण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

वैदिक मंगलाचरण और स्वागत गीत से हुआ आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत प्राध्यापिका अनामिका शिल्पी के वैदिक मंगलाचरण एवं श्लोक वाचन से हुई. इसके बाद छात्राओं आँचल, काजल, अनामिका, आयुषी और निभा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. समारोह में सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया.

कुलपति ने छात्रों को दिया सफलता का मूलमंत्र

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) दिलीप कुमार केसरी ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर एकाग्र रहना होगा. उन्होंने कहा कि 41 वर्षों तक विद्यार्थियों के बीच रहने के कारण उनका उनसे भावनात्मक जुड़ाव रहा है. उन्होंने छात्रों से अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.

विभागाध्यक्ष सम्मानित, चार पुस्तकों का हुआ लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों को उनके शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया. साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मेघन प्रसाद द्वारा लिखित चार पुस्तकों का अतिथियों ने लोकार्पण किया.

भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान

इंडक्शन मीट के अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नैना कुमारी (राजनीति शास्त्र) ने प्रथम, निसैना नेहवाल (अंग्रेजी) ने द्वितीय तथा मुस्कान प्रवीण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं मेहविश निगार को विशेष उपलब्धि के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया.

एनसीसी कैडेटों ने दी सलामी, बड़ी संख्या में रहे शिक्षक व छात्र उपस्थित

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों ने समन्वयक डॉ. सुमन कुमारी के नेतृत्व में कुलपति को सलामी देकर सम्मान प्रकट किया. कार्यक्रम का संचालन कुमकुम कुमारी ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. (डॉ.) अख्तर रोमानी ने किया. समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >