अरवल: करपी में पूर्व मुखिया लालदेव सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और सांसद सुरेंद्र यादव रहे मौजूद

करपी में पूर्व मुखिया लालदेव सिंह यादव की छठी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस मौके पर नेताओं ने उनके सामाजिक और शैक्षणिक योगदान को याद किया.

Arwal News: करपी प्रखंड मुख्यालय स्थित सहदेव प्रसाद यादव डिग्री महाविद्यालय प्रांगण में सोमवार को पूर्व मुखिया सह महाविद्यालय के पूर्व सचिव स्वर्गीय लालदेव सिंह यादव की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का अनावरण बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं जहानाबाद के सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व अनावरण पट्टिका का अनावरण कर किया. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

शिक्षा व सामाजिक समरसता के प्रतीक थे लालदेव बाबू

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय लालदेव सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि वे आजीवन सामाजिक सरोकार और जनसेवा के कार्यों में समर्पित रहे. समाज में किसी भी विवाद की स्थिति में वे कुशल मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए दोनों पक्षों में शांतिपूर्ण समझौता कराते थे. शिक्षा के विकास में उनका योगदान अतुलनीय रहा और सहदेव प्रसाद यादव डिग्री महाविद्यालय की स्थापना व विकास में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई.

शिक्षा ही समाज के विकास का आधार: अवधेश नारायण सिंह (कोट)

"शिक्षा ही समाज और किसी भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का सबसे मजबूत आधार है. स्वर्गीय लालदेव सिंह यादव ने ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए जो नींव रखी, वह आज वटवृक्ष बन रही है. सहदेव प्रसाद यादव डिग्री महाविद्यालय के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए पूर्व से प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा ताकि स्थानीय छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके." अवधेश नारायण सिंह, सभापति, बिहार विधान परिषद

सांसद, विधायक व गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य ललित कुमार ने की. इस अवसर पर कुर्था विधायक पप्पू कुमार वर्मा, गोह विधायक अमरेन्द्र कुमार डांगी, शिक्षक जयप्रकाश सिंह, मुखिया मनोज यादव, विनोद राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: अरवल: डीएम अमृषा बैंस ने की ‘सहयोग पोर्टल’ के 12 आवेदनों की सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >