जहानाबाद: सोन नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत, अगले दिन नदी किनारे मिला शव

सोन नदी में नहाने के दौरान डूबे शुभम कुमार का शव गुरुवार सुबह बरामद हुआ। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। चकिया गांव में शोक की लहर है।

jehanabad News : कलेर के परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी शुभम कुमार, पिता सिद्धेश्वर ठाकुर की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई. बुधवार को दाह संस्कार में शामिल होने के बाद नदी में स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया था. घटना के अगले दिन गुरुवार की सुबह उसका शव नदी किनारे पानी में उपलाता हुआ मिला.

दाह संस्कार के बाद स्नान करने के दौरान डूबा था

बताया जाता है कि शुभम कुमार बुधवार को गांव की एक वृद्ध महिला के दाह संस्कार में शामिल होने सोन नदी के किनारे गया था. दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह अन्य लोगों के साथ नदी में स्नान करने लगा. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका पता नहीं चल सका.

पूरे दिन नदी में तलाशते रहे परिजन

शुभम के डूबने की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी के आसपास उसकी तलाश में जुट गए. पूरे दिन खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला. गुरुवार की सुबह नदी किनारे मौजूद लोगों की नजर पानी में उपलाते शव पर पड़ी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. शव की पहचान शुभम कुमार के रूप में होते ही परिवार में कोहराम मच गया.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >