पुलिस ने बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली

सोमवार को विशुनगंज थाना पुलिस के द्वारा पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत थाना परिसर की साफ-सफाई के साथ सभी कर्मियों ने योग किया. साथ ही पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ विशुनगंज बाजार में जागरूकता रैली निकाली.

मखदुमपुर.

इस दौरान लोगों को नशा से दूर रहने व दहेज जैसी कुप्रथा को दूर करने की बात कही. वहीं प्रभात नगर में स्कूली बच्चों के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया एवं पौधारोपण भी किये गये. इस बाबत थानाध्यक्ष फूलचंद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत थाने की पुलिस के द्वारा नशामुक्ति एवं दहेज प्रथा के खिलाफ रैली निकाली गयी. साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. बताते चलें कि जिले में पुलिस सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >