जहानाबाद: PM श्री स्कूलों में छात्राओं को सिखाये जा रहे आत्मरक्षा के गुर, खुद की सुरक्षा के लिए दी जा रही ट्रेनिंग

जहानाबाद के पीएम श्री विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे विषम परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित और सशक्त बना सकें।

Jehanabad News : जहानाबाद जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों में छात्राओं के लिए विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कक्षाओं की शुरुआत की गयी है. प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विषम और आपात परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने से जुड़ी आवश्यक तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है. साथ ही छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस, सतर्कता, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है.

आपात स्थिति से निपटने की दी जा रही ट्रेनिंग

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए जरूरी तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है. इसका उद्देश्य छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना है.

आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता होगी मजबूत

जिला पदाधिकारी ने कहा कि छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है. इससे वे अपनी सुरक्षा के प्रति अधिक सजग और सक्षम बनेंगी. साथ ही उनके अंदर आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होगी. उन्होंने कहा कि बेटियों को सुरक्षित, सशक्त, निर्भीक और आत्मनिर्भर बनाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है. इसी उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर आत्मरक्षा जैसे प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है.

अधिक से अधिक छात्राओं की कराएं भागीदारी

डीएम ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने प्रशिक्षण में अधिक से अधिक छात्राओं की सहभागिता कराने पर भी जोर दिया, ताकि विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >