सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की गयी जान

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 139 पर पिपरा बांग्ला के समीप बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरा वैना 40 वर्षीय निवासी रविंद्र शर्मा अपने लूना बाइक से घर जा रहे थे.

अरवल. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 139 पर पिपरा बांग्ला के समीप बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरा वैना 40 वर्षीय निवासी रविंद्र शर्मा अपने लूना बाइक से घर जा रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिनसे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक के शव को 112 की टीम के सहायता से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी. खबर मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >