जहानाबाद में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ, NEET-JEE की तैयारी सहित मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

घोसी के कामेश्वर उच्च विद्यालय में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भव्य उद्घाटन हुआ. यह स्कूल ग्रामीण छात्रों को NEET, JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ेगा. कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और अनुभवी शिक्षकों के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा.

घोसी: प्रखंड के कामेश्वर उच्च विद्यालय, अलीगंज परिसर में शनिवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. अफाक अंसारी की देखरेख में हुआ. समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से हुई, जबकि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य निरंजन कुमार ने की.

आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीस सूत्री अध्यक्ष कौशलेंद्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य नीरजा कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन हरिदासपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने किया. वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह विद्यालय एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा.

NEET-JEE की तैयारी के साथ मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. अफाक अंसारी ने बताया कि सरस्वती विद्या निकेतन को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है, जहां आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी महानगरों जैसी शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें.

कंप्यूटर लैब से लेकर साइंस लैब तक की सुविधा

विद्यालय में कक्षा 9 में नामांकन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से लिया गया है. यहां अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, बायोलॉजी लैब, फिजिक्स लैब, मैथ्स लैब, म्यूजिकल बैंड, खेल सामग्री और जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प दोहराया.

JPU PG Admission 23 जुलाई तक जारी होगी मेधा सूची, 5 हजार सीटों पर होगा नामांकन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >