जहानाबाद : काको का एरोड्रम मैदान बदहाल, वाहन ट्रेनिंग सेंटर से खेल गतिविधियों पर संकट

जिले के एकमात्र एरोड्रम खेल मैदान में वाहन ट्रेनिंग सेंटर के कारण मैदान बदहाल हो गया है। खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इसे बचाने की मांग की है।

काको. प्रशासन की अनदेखी के कारण जिले का एकमात्र प्रमुख खेल मैदान एरोड्रम धीरे-धीरे बदहाल होता जा रहा है. मैदान में वाहन ट्रेनिंग सेंटर का संचालन होने के बाद यहां लगातार चारपहिया वाहनों की आवाजाही से मैदान की स्थिति पूरी तरह बिगड़ गयी है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं और वाहनों के परिचालन से मैदान का बड़ा हिस्सा खराब हो चुका है. इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं.

गड्ढों और उबड़-खाबड़ जमीन से मॉर्निंग वॉक में परेशानी

मैदान की हालत अब ऐसी हो गयी है कि चारों ओर बने गड्ढों और उबड़-खाबड़ जमीन के कारण सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है. कई लोग मैदान की बदहाल स्थिति को देखते हुए उसके अंदर जाने के बजाय बाहर से ही होकर निकल जाते हैं.

बदहाल मैदान | Prabhat Khabar Network

वाहनों की आवाजाही से खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित

खेल मैदान में वाहनों की लगातार आवाजाही से खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बच रही है. एरोड्रम मैदान जिले के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण खेल स्थल रहा है. यहां क्रिकेट, फुटबॉल समेत विभिन्न खेलों का अभ्यास और प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं.

वाहन प्रशिक्षण से खेल गतिविधियां हो रही प्रभावित

वाहन प्रशिक्षण के लिए मैदान के इस्तेमाल से खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं. खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान खेल के लिए है, न कि भारी संख्या में वाहनों के प्रशिक्षण के लिए. वाहनों के कारण मैदान की सतह खराब होने से अभ्यास करना मुश्किल हो गया है.

मैदान की बदहाल स्थिति पर लोगों ने उठाये सवाल

स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों का आरोप है कि मैदान की लगातार खराब होती स्थिति के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. लोगों का सवाल है कि जिले के एकमात्र प्रमुख खेल मैदान को इस तरह बर्बाद होने से आखिर कौन रोकेगा.

समय रहते पहल नहीं हुई तो मैदान हो सकता है अनुपयोगी

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मैदान को वाहन ट्रेनिंग सेंटर के उपयोग से नहीं बचाया गया, तो आने वाले दिनों में खिलाड़ियों के लिए यह मैदान पूरी तरह अनुपयोगी हो सकता है.

निरीक्षण और मैदान के समतलीकरण की मांग

खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एरोड्रम मैदान का तत्काल निरीक्षण कराने, वाहन ट्रेनिंग सेंटर के संचालन के लिए निर्धारित व्यवस्था की समीक्षा करने और मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित करने की मांग की है. लोगों ने मैदान में बने गड्ढों को भरवाकर इसका समतलीकरण कराने की भी मांग की है.

युवाओं के खेल भविष्य से जुड़ा है मैदान

लोगों का कहना है कि युवाओं के खेल भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मैदान की अनदेखी अब किसी भी स्थिति में नहीं की जानी चाहिए.

ALSO READ : पितृपक्ष से पहले 300 करोड़ से बदलेगा गया जंक्शन का स्वरूप, 6400 वर्गमीटर का एयर कॉनकोर्स बनेगा आकर्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बैकुंठ कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >