एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काको थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान काको निवासी संजय कुमार और मिथिलेश पासवान के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
शराब के नशे में हंगामा करने की मिली सूचना
पुलिस के अनुसार, संजय कुमार और मिथिलेश पासवान शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे. इसकी सूचना मिलने के बाद काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया. इसके बाद दोनों की जांच करायी गयी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई.
सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई
मामले में अपर थाना प्रभारी माया कुमारी ने बताया कि शराब का सेवन करने और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि शराब के कारोबार और सेवन पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से अभियान लगातार जारी है.
काको में शराबबंदी को लेकर पुलिस सख्त
पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी.
