Jehanabad : शहर की उत्तरी दौलतपुर सड़क पर बने गड्ढे में जमा है नाली का पानी

शहर के उत्तरी दौलतपुर सड़क इन दिनों गड्ढे में तब्दील हो गयी है तथा कई जगहों पर सड़क पर ही नाली का पानी जमा हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जहानाबाद सदर. शहर के उत्तरी दौलतपुर सड़क इन दिनों गड्ढे में तब्दील हो गयी है तथा कई जगहों पर सड़क पर ही नाली का पानी जमा हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं वाहनों के आवागमन में भी सड़क पर बने गड्ढे के कारण परेशानी हो रही है. ज्ञात हो कि शहर के उत्तरी दौलतपुर सड़क की स्थिति आठ महीना पहले ही काफी बदतर हो गयी थी तथा सड़क पर नाली का पानी जमा रहता था. स्थानीय लोगों द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया, जिसके बाद नगर परिषद द्वारा सड़क पर जहां-तहां ईंट का टुकड़ा डालकर समतल कराया गया, लेकिन लगातार वाहनों के हो रहे आवागमन की वजह से सड़क पर बिछाये गये ईंट का टुकड़ा बिखरता चला गया और फिर से सड़क पर बड़ा-बड़ा गड्ढा बन गया है जिसकी वजह से वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही दुर्घटना होने की भी संभावना बनी रहती है. उत्तरी दौलतपुर सड़क पर बिछाये गये आठ महीना पहले ईंट का टुकड़ा अब बिखर कर जहां-तहां फैला हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. खासकर रात के अंधेरे में पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक तो सड़क पर बिखरा हुआ ईंट का टुकड़ा है, ऊपर से कई जगह पर नाली का पानी सड़क पर ही जमा हुआ है जिसकी वजह से पैदल चलना खतरनाक बना हुआ है. खासकर जब रात के अंधेरे में लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है तो यह सड़क जानलेवा साबित होती है. वहीं दो पहिया चालकों के लिए यह सड़क काफी खतरनाक बना हुआ है. सड़क पर बिखरे हुए ईंट के टुकड़े की वजह से दो पहिया चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >