हरपुरा में घर में घुसकर मारपीट, आभूषण छीने

कड़ौना थाना क्षेत्र के हरपुरा में घर पर चढ़कर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में हरपुरा के रहने वाले उदय कुमार ने स्थानीय थाने में पंकज कुमार, अनुराधा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, सूरज कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जहानाबाद. कड़ौना थाना क्षेत्र के हरपुरा में घर पर चढ़कर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में हरपुरा के रहने वाले उदय कुमार ने स्थानीय थाने में पंकज कुमार, अनुराधा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, सूरज कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 30 जुलाई को वह मुठेर से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में गांव के समीप में रोड पर पहुंचे कि पूर्व से घात लगाये बैठे पंकज, हिमांशु समेत आठ लोग मुझे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हाथ में लिए लाठी- डंडे से घर में घुसकर मारपीट करना शुरू कर दिया. आरोपियों के मारपीट से बुरी तरह जख्मी हो गया. इस क्रम में विरोधी पक्ष के लोगों ने गले से सोने का चेन छीन लिया. हो- हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटे तो मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >