अवैध आरा मशीन पर चला वन विभाग का बुलडोजर

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में रविवार की अहले सुबह ही वन विभाग के कर्मियों द्वारा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे अवैध आरा मशीनों पर विभाग का बुलडोजर चलाया गया.

कुर्था

. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में रविवार की अहले सुबह ही वन विभाग के कर्मियों द्वारा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे अवैध आरा मशीनों पर विभाग का बुलडोजर चलाया गया. हालांकि इस दौरान वन विभाग के बुलडोजर ने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे अवैध आरा मशीनों को उखाड़ा साथ ही आरा मशीनों पर रखे लकड़ियों को भी जब्त किया गया.

इस मौके पर सीओ रितिका कृष्णा व कुर्था थाने की पुलिस भी वन विभाग के साथ सहयोग कर रहे थे. इस मौके पर अरवल वन विभाग के रेंजर ऑफिसर अजीत कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिले में चल रहे अवैध आरा मशीनों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. रविवार को कुर्था प्रखंड में वन विभाग के द्वारा छापेमारी अभियान चलायी गयी जिसमें प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से चलाये जा रहे कई आरा मशीनों को बुलडोजर के माध्यम से उखाड़ गया. साथ ही आरा मशीनों पर चीरे हुए लकड़ी को भी जब्त किया गया.

वहीं वन विभाग के अधिकारी अवैध आरा मशीनों से जब्त सामान अपने साथ ले गये. इस मौके पर रेंजर ऑफिसर के अलावे वनपाल शिवदिन पासवान, वनरक्षक दीपक कुमार समेत वन विभाग के कई कर्मियों के अलावा कुर्था थाने की पुलिस व सीओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >