Jehanabad : चोरी की बाइक के साथ बिजली कंपनी का सुपरवाइजर धराया

नगर थाना क्षेत्र के अरवल मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने चोरी की अपाचे बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक नगर थाना क्षेत्र के कुतवनचक मोहल्ला निवासी मो. एजाज बताया जाता है

जहानाबाद . नगर थाना क्षेत्र के अरवल मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने चोरी की अपाचे बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक नगर थाना क्षेत्र के कुतवनचक मोहल्ला निवासी मो. एजाज बताया जाता है, जो वर्तमान में रतनी प्रखंड में बिजली कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है. ट्रैफिक थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि विधि-व्यवस्था को लेकर अरवल मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार को रोका गया. जांच के क्रम में बाइक के नंबर प्लेट पर अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर संदिग्ध पाया गया. इसके बाद चेचिस नंबर की जांच की गयी, जो भी कागजात से मेल नहीं खा रहा था. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने करीब दो वर्ष पूर्व एक परिचित व्यक्ति से 36 हजार रुपये में उक्त अपाचे बाइक खरीदी थी. जांच में यह भी सामने आया कि बाइक बेचने वाले व्यक्ति ने फर्जी नंबर प्लेट व चेचिस नंबर लगाकर नकली कागजात के सहारे वाहन बेच दिया था. जब पकड़े गये युवक ने बाइक विक्रेता को थाना बुलाने का प्रयास किया, तो उसने आने से इन्कार कर दिया. फिलहाल पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >