jehanabad News : डीएम और एसपी ने किया बराबर पर्यटक क्षेत्र की सुरक्षा व सुविधाओं का निरीक्षण

डीएम अलंकृता पांडेय और एसपी विनीत कुमार ने नववर्ष 2026 के अवसर पर जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

जहानाबाद नगर. डीएम अलंकृता पांडेय और एसपी विनीत कुमार ने नववर्ष 2026 के अवसर पर जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. डीएम ने कहा कि नववर्ष का स्वागत हर्षोल्लास, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ करना चाहिए और जिले के समुचित विकास में अपना सहयोग देना जरूरी है. उन्होंने जिले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का उल्लेख करते हुए बताया कि जिले में मौर्य काल की निशानियों के साथ-साथ बाबा सिद्धेश्वर नाथ का धार्मिक मंदिर और काको में विश्व की पहली सूफी संत महिला बीवी हजरत कमल का दरगाह स्थित है. इन स्थलों से हमें अपने इतिहास से जुड़े रहने और जिले में अमन-चैन व शांति बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है. नववर्ष के अवसर पर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से बराबर पर्यटक क्षेत्र का निरीक्षण भी किया. डीएम ने निरीक्षण के दौरान पर्यटकों को सुविधा देने के लिए रोपवे निर्माण कार्य में तेजी लाने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का स्थल पर जाकर जायजा लेने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों में तेजी लाने का आदेश दिया ताकि जिलावासियों को इन सुविधाओं का लाभ अविलंब मिल सके. एसपी विनीत कुमार ने पर्यटक क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. डीएम-एसपी ने जिलावासियों से अपील की कि वे नववर्ष का स्वागत शांति, भाईचारे और पर्यावरणीय सुरक्षा के साथ करें तथा जिले में अमन-चैन बनाये रखने में अपना योगदान दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >