मखदुमपुर में निर्माणाधीन मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मखदुमपुर में निर्माणाधीन मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का डीएम छिरिड बाई भूटिया ने निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

मखदुमपुर. गुरुवार को जिला पदाधिकारी छिरिड बाई भूटिया ने मखदुमपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. डीएम ने नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सीमा कुमारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं. साथ ही चेतावनी दी कि निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं और कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए. इस अवसर पर जिला गंगा स्वच्छता के अमित कुमार, वार्ड पार्षद संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा सहित नगर पंचायत के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramesh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >