jehanabad News : हुलासगंज बाजार समिति की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की उठी मांग

हुलासगंज बाजार अंतर्गत स्थित बाजार समिति की बहुमूल्य जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है.

हुलासगंज. हुलासगंज बाजार अंतर्गत स्थित बाजार समिति की बहुमूल्य जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जमीन की जांच कर इसे अतिक्रमणमुक्त कराया जाये. बाजार के अजय शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अशोक कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि वर्षों पूर्व इस लगभग साढ़े तीन एकड़ में फैली जमीन पर पशु मेला लगता था. यह भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण थी, लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने इसे अतिक्रमित कर निजी मकान बना लिया. परिणामस्वरूप अब केवल सब्जी हाट ही लग पा रहा है और पशु मेला समाप्त हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला परिषद एवं संबंधित पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण अतिक्रमण बढ़ता चला गया. हुलासगंज में पूर्व में पशुओं के लिए कन्हौज (पशु बंदी गृह) भी मौजूद था, जिसे जिला परिषद द्वारा संचालित किया जाता था. फसल नष्ट करने वाले पशुओं को कन्हौज में बंद कर मालिक से जुर्माना लिया जाता था. अब इस कन्हौज को भी अतिक्रमण कर तोड़ दिया गया और निजी मकान बना दिये गये. इसके कारण किसानों को अब फसल नुकसान की स्थिति में पशुओं को इस्लामपुर (नालंदा) स्थित कन्हौज तक ले जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानियां बढ़ गयी हैं. स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले की जांच कर बाजार समिति की जमीन और कन्हौज को अतिक्रमणमुक्त कराया जाये. इस संबंध में सीओ ने बताया कि जिला परिषद से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. जनता को उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करते हुए इस समस्या का समाधान करेगा और सार्वजनिक संपत्ति को संरक्षित करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >