सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन: अरवल में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, उत्कृष्ट कर्मियों का हुआ सम्मान

अरवल में राज्य सरकार के 100 दिनों की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियों का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिला पदाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला.

Arawal New : अरवल में मुख्यमंत्री के 'सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन' कार्यक्रम के तहत शनिवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजन किया गया. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने की. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया.

100 दिनों की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 100 दिनों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत संरचना, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है.

शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा में उल्लेखनीय प्रगति

उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पांच सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) संचालित किए जा रहे हैं, जबकि बंशी प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का संचालन भी शुरू हो चुका है. सामाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में 12,937 लाभार्थियों के खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि भेजी गई है. वहीं 791 नए राशन कार्ड जारी कर पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया.

सहयोग शिविरों में 92.58 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन

जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित सहयोग शिविरों में कुल 6,244 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5,545 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. यह 92.58 प्रतिशत निष्पादन दर को दर्शाता है.

स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और रोजगार पर विशेष जोर

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के तहत बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं. सभी पांच प्रखंडों और 64 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया. प्रगति यात्रा और समृद्धि यात्रा के तहत कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और क्रियान्वयन हुआ. प्रस्तावित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है, जबकि सड़क अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं पर भी काम शुरू हो गया है. इसके अलावा छह पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 45 लाभार्थियों का चयन किया गया.

दिव्यांगजनों को भी मिला योजनाओं का लाभ

जिला दिव्यांगजन कार्यालय की ओर से 27 बैट्री चालित ट्राइसाइकिल, 22 सहायक उपकरण और 212 यूडीआईडी कार्ड वितरित कर दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मी सम्मानित

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार कार्य करता रहेगा. उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए. इस दौरान खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक कार्य, जनसेवा तथा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मियों और प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया. जिला पदाधिकारी ने सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए उनसे इसी निष्ठा और समर्पण के साथ आमजन की सेवा जारी रखने का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishikant kumr

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >