jehanabad News : पार्किंग के विवाद में कोचिंग संचालक से की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

नगर थाना क्षेत्र के खेतान लेन स्थित शिवशंकर सिनेमा हॉल में पार्किंग के विवाद को लेकर कोचिंग संचालक के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के खेतान लेन स्थित शिवशंकर सिनेमा हॉल में पार्किंग के विवाद को लेकर कोचिंग संचालक के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत चिरैयाटांड के रहने वाले संतोष कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि वे पिछले छह वर्षों से सिनेमा हॉल के सामने कोचिंग चला रहे हैं. कोचिंग के आगे छात्र-छात्राओं की साइकिल और मोटरसाइकिल पार्किंग की जाती है. इसी जगह को अशोक कुमार और शत्रुंजय कुमार ने मिट्टी भरकर बांस और लोहे की पाइप से घेराबंदी कर दी. 31 दिसंबर की सुबह जब उन्होंने जमीन मालिक को सूचना दी, तो जमीन मालिक ने कहा कि पहले की तरह निश्चिंत होकर कोचिंग चलाएं और आगे का हिस्सा किसी को नहीं दिया गया है. इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिल और मोटरसाइकिल लगाने के लिए अनुमति दी. इस पर अभियुक्त अशोक कुमार, शत्रुंजय कुमार और चार-पांच अज्ञात लोग आये और गाली-गलौज करते हुए लोहे के पाइप से हमला कर दिया. कोचिंग संचालक ने बताया कि इस घटना से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है और शिक्षण कार्य भी बाधित हुआ है. नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के कारण इलाके में सुरक्षा और शांति बनाये रखने की जिम्मेदारी पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >