बंटवारा विवाद में भाई को मारपीट कर किया जख्मी

सिकरिया थाना क्षेत्र के मिल्कीपर बंटवारा विवाद में भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में मिल्कीपर गांव के रहने वाले सुभाष कुमार ने स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जहानाबाद. सिकरिया थाना क्षेत्र के मिल्कीपर बंटवारा विवाद में भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में मिल्कीपर गांव के रहने वाले सुभाष कुमार ने स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 9 जून को देवी स्थान पर मैं और मेरा बड़ा भाई बुलेटिन यादव के बीच जमीन का बंटवारा हो रहा था जिस पर हम बोले कि पहले से बटवारा हुआ है. उसको रोड साइड से बनती है, इसी बात पर मेरा बड़ा भाई बुलेटिन यादव, विकास कुमार आकाश कुमार एक साथ गाली-गलौज करने लगा. जब गाली देने से मना किया तो लाठी-डंडे से एवं खंती से मारपीट करने लगा. आरोपितों के मारपीट से मैं बुरी तरह जख्मी हो गया. हो-हल्ला सुनकर जब मेरी पत्नी और बेटा मुझे बचाने आये तो बड़े भाई एवं उसकी पत्नी बच्चों को डेरा में से मारने लगा तथा मारपीट करने के बाद मेरी पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया. सूचक का आरोप है कि मुझे एवं मेरे परिवार को जमीन के बंटवारे को लेकर बराबर मेरा घर पर चढ़कर आरोपित गाली-गलौज एवं मारपीट करने की धमकी देते रहते हैं. साथ ही जबरन जमीन कब्जा करने के लिए धमकी देते हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >