हरना पुल के समीप बधार से मिला अज्ञात महिला का शव

रामपुर-चौरम थाना अंतर्गत हरना पुल के समीप बधार से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है जिसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी.

अरवल. रामपुर-चौरम थाना अंतर्गत हरना पुल के समीप बधार से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है जिसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी. इस संबंध में चौरम थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया कि पुल के समीप बधार में महिला का शव फेंका हुआ है जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष लगाई जा रही है. शव की पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर पूरे दिन महिला की तस्वीर वायरल होती रही लेकिन शव की पहचान नहीं हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर 72 घंटे के लिए रिजर्व में रख दिया गया है. अगर 72 घंटे तक पहचान नहीं हो पाती है तो प्रशासन के द्वारा दाह संस्कार कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >