जहानाबाद में कार की कंटेनर से सीधी टक्कर,सड़क हादसे में JDU नेता समेत दो की मौत

Bihar News: बताया जा रहा है कि यह सभी झारखंड में स्थित रजरप्पा मंदिर से पूजा करके वापस घर आ रहे थे. इसी दौरान इनकी कार एक कंटेनर से टकरा गई. सभी अरवल के ही रहनेवाले हैं.

Bihar News: पटना. बिहार में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा जहानाबाद के पास नेशनल हाइवे – 139 पर बुलाकी बिगहा गांव में हुआ. इस हादसे में JDU नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं. कार में कुल पांच लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि यह सभी झारखंड में स्थित रजरप्पा मंदिर से पूजा करके वापस घर आ रहे थे. इसी दौरान इनकी कार एक कंटेनर से टकरा गई. सभी अरवल के ही रहनेवाले हैं.

घायलों की स्थिति गंभीर

हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि झारखंड से लौट रहे जेडीयू नेता की तेज रफ्तार कार एक कंटेनर से टकरा गई, जिसके बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार में सवार जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य जीतन शर्मा सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. इस हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >