जहानाबाद में चोरों का आतंक: 25 केवी ट्रांसफार्मर का कॉयल उड़ा ले गए बदमाश, बिजली आपूर्ति ठप

Bihar Crime News: जहानाबाद के घोसी प्रखंड के एक गांव में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में 25 केवी ट्रांसफार्मर का कॉयल चोरी कर लिया. घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Bihar Crime News: (सुनील शर्मा) जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड अंतर्गत सरथुआ गांव में अज्ञात चोरों ने बिजली व्यवस्था को निशाना बनाते हुए 25 केवी ट्रांसफार्मर का कॉयल चोरी कर लिया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों के सामने कई तरह की समस्याएं खड़ी हो गई हैं.

सुबह ग्रामीणों को हुई घटना की जानकारी

ग्रामीणों के अनुसार, घटना बीती रात की है. सोमवार सुबह जब लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर नदी पर बने गड्ढा के पास लगे ट्रांसफार्मर पर पड़ी. जांच करने पर पाया गया कि ट्रांसफार्मर का ढक्कन टूटा हुआ था और उसके अंदर लगा कॉयल गायब था. इसके बाद घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई.

बिजली ठप होने से बढ़ी परेशानी

ट्रांसफार्मर का कॉयल चोरी होने के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से पेयजल, घरेलू कार्य और खेती से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं. गर्मी के मौसम में लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सुरक्षा व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में इलाके में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. लोगों का आरोप है कि रात के समय नियमित पुलिस गश्ती नहीं होने से अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं. ग्रामीणों ने आशंका जताई कि चोरों ने पहले से इलाके की रेकी की थी और सुनसान जगह होने का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया.

पुलिस और बिजली विभाग जांच में जुटा

घटना की सूचना बिजली विभाग और स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है. सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नया कॉयल लगाने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी. वहीं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बिजली बहाल करने और क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

Also Read: बक्सर में प्रदर्शन: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 26 सूत्री मांगों को लेकर किया हंगामा, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >