अरवल में किसानों के लिए जरूरी खबर, अब Farmer Registration के बिना नहीं मिलेगा खाद, ऐसे होगी ऑनलाइन बुकिंग

किसानों को अब उर्वरक लेने के लिए क्यूआर कोड जेनरेट करना होगा। कृषि विभाग की नई एफएसएएस प्रणाली और ऐप के जरिए खाद वितरण की पूरी प्रक्रिया यहाँ विस्तार से जानें।

किसानों के लिए उर्वरक खरीदने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. अब उन्हीं किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा, जिनका Farmer Registration पूरा हो चुका है. उर्वरक वितरण को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए कृषि विभाग ने जिले के सभी थोक और खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को नयी व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया है.

अरवल में उर्वरक विक्रेताओं को FSAS का प्रशिक्षण

जिले में Framework for Fertilizer Sale Application System (FSAS) के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण देने के लिए मेसर्स नेशनल फर्टिलाइजर कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक निशांत वर्मा मौजूद रहे. कार्यक्रम में उर्वरक वितरण की नयी प्रक्रिया और एप के इस्तेमाल की जानकारी दी गयी.

फसल और रकबा के आधार पर तय होगी खाद की मात्रा

नयी व्यवस्था के तहत किसान अपनी फसल और खेत के रकबे के आधार पर उर्वरक की मात्रा की बुकिंग कर सकेंगे. ICAR के General Fertilizer Recommendation (GFR) के अनुसार पूरे फसल मौसम के लिए प्रस्तावित उर्वरक की मात्रा निर्धारित होगी. किसान को उसी निर्धारित मात्रा के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा.

मोबाइल से FSAS App पर करनी होगी बुकिंग

किसानों को अपने मोबाइल फोन में FSAS App डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा. इसके बाद आधार संख्या और OTP या Face Authentication के माध्यम से लॉगिन करना होगा. किसान को जिस प्लॉट में खेती की जा रही है, उसका विवरण और वहां लगायी जाने वाली फसल की जानकारी दर्ज करनी होगी.

QR Code से मिलेगा निर्धारित मात्रा में उर्वरक

किसान द्वारा खेत और फसल का विवरण दर्ज करने के बाद ऐप पर GFR के अनुसार उर्वरक की प्रस्तावित मात्रा दिखाई देगी. किसान को जिस खुदरा उर्वरक विक्रेता से खाद लेनी है, उसका विवरण दर्ज करना होगा. इसके बाद निर्धारित मात्रा के अनुसार QR Code जनरेट किया जाएगा.

CSC और कृषि कर्मियों से भी करा सकेंगे बुकिंग

किसान उर्वरक की बुकिंग खुद के मोबाइल से कर सकते हैं. इसके अलावा CSC सेंटर, वसुधा केंद्र, कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार की मदद से भी बुकिंग की सुविधा मिलेगी. इससे तकनीकी जानकारी नहीं रखने वाले किसानों को भी उर्वरक बुक कराने में सहूलियत होगी.

POS मशीन से होगा खाद का वितरण

खुदरा उर्वरक विक्रेता को POS मशीन में लॉगिन करते समय अपने स्थान का अक्षांश और देशांतर दर्ज करना होगा. इसके बाद किसान का बायोमेट्रिक और QR Code स्कैन किया जाएगा. निर्धारित मात्रा दर्ज करने के बाद सरकारी दर के अनुसार किसान को उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा.

FSAS App की समस्या के लिए हेल्पलाइन

कृषि विभाग ने तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर हेल्पलाइन की व्यवस्था की है. किसानों और उर्वरक विक्रेताओं को ऐप से संबंधित किसी परेशानी की स्थिति में इन हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी.

अरवल में मिड-डे मील में कीड़े मिले, बच्चों ने फेंका खाना, डीएम ने दिया FIR का आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निशिकांत सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >