Jehanabad : चलती कार में अचानक लगी आग, बारातियों ने कूद कर बचायी जान

काको थाना क्षेत्र के कड़रुआ नाला के समीप शनिवार की रात बारात में शामिल होने जा रही एक कार चलते-चलते अचानक धू-धू कर जलने लगी. घटना के बाद कार में सवार बारातियों के बीच अफरातफरी मच गयी.

जहानाबाद

. काको थाना क्षेत्र के कड़रुआ नाला के समीप शनिवार की रात बारात में शामिल होने जा रही एक कार चलते-चलते अचानक धू-धू कर जलने लगी. घटना के बाद कार में सवार बारातियों के बीच अफरातफरी मच गयी. पहले यात्रियों ने गाड़ी में रखे फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. देखते ही देखते आग पूरी कार में फैल गयी, जिसके बाद सभी लोग समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. घटना की सूचना तुरंत काको थाना को दी गयी. इसी बीच पाली थाना की 112 टीम, एएसआइ योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण पुलिस भी काबू पाने में नाकाम रही. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी, जिस पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था. बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पाली थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि बारात बिहारशरीफ से जहानाबाद आ रही थी, तभी कड़रुआ के पास यह घटना हुई. काको थाना प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >