फॉगिंग मशीन मच्छर से दिलायेगी निजात

जहानाबाद : शहर में मच्छरों के प्रकोप से फॉगिंग मशीन लोगों का निजात दिलायेगी. नगर पर्षद द्वारा बुधवार से मच्छरों को भगाने के लिए मशीन का प्रयोग शुरू किया गया. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार एवं उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने फॉगिंग मशीन को चालू कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार […]

जहानाबाद : शहर में मच्छरों के प्रकोप से फॉगिंग मशीन लोगों का निजात दिलायेगी. नगर पर्षद द्वारा बुधवार से मच्छरों को भगाने के लिए मशीन का प्रयोग शुरू किया गया. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार एवं उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने फॉगिंग मशीन को चालू कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नगर पार्षद द्वारा 15 फॉगिंग मशीनों की खरीदारी की गयी है. फिलहाल 33 वार्डों में 11 फॉगिंग मशीनें दी गयी हैं. उन्होंने बताया कि तीन-तीन वार्डों पर एक मशीन दी गयी है. मशीन मिलते ही नगर पार्षद कर्मी मच्छरों को भगाने में जुट गये हैं.
ज्ञात हो कि शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहरवासी काफी समय से फॉगिंग मशीन का प्रयोग करने की मांग कर रहे थे. इस मौके पर वार्ड पार्षद रविशंकर, मो कलामुद्दीन, लता देवी, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >