जीवन कौशल शिक्षण प्रशिक्षण का आयोजन

विकास योजनाओं की दी जानकारी काको : नेहरू युवा केन्द्र जहानाबाद के तत्वावधान में काजीसराय में जीवन कौशल शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ज्योति कल्याण केन्द्र संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा समन्वयक नरेन्द्र राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इंटर विद्यालय काजीसराय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप […]

विकास योजनाओं की दी जानकारी
काको : नेहरू युवा केन्द्र जहानाबाद के तत्वावधान में काजीसराय में जीवन कौशल शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ज्योति कल्याण केन्द्र संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा समन्वयक नरेन्द्र राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इंटर विद्यालय काजीसराय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित प्रो. अनिरूद्ध कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक रामस्वरूप प्रसाद ने जीवन कौशल पर अपने अपने विचार से लोगों को संबोधित किया.
वहीं संस्था के सचीव ज्योति मणी ने सरकार के द्वारा चलायी जा रही लाभकारी योजना तथा जीवन शैली के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने बताया कि सात फरवरी से 13 फरवरी तक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें जीवन जिने की कला के बारे में प्रशिक्षित किया जायेगा. वहीं एलएस सीआईडीएफ श्रीमति स्नेह लता कुमारी, के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षा के बारे मे बताया गया.
हुलासगंज के स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाष कुमार के द्वारा समाजिक कार्य तथा उसके दायित्वों के निर्वहन पर विस्तार पूर्वक बताया गया. साथ ही विद्यालया के प्रभारी सूर्यदेव प्रसाद, नवीन कुमार ठाकुर, अरूण कुमार ने भी लोगों के बीच अपने-अपने विचार रखे. इससे पूर्व शालनी कुमारी, पलवी पाठक, प्रीति कुमारी ने स्वागत गान से अतिथियों की आगवानी की.
अवैध शराब बेचते दो धराये
घोसी, जहानाबाद. स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस ने गश्ती के दौरान गोपलगंज बाजार स्थित पुरानी अस्पताल के समीप गुमटी में अवैध शराब बेचते दो व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया है.
गिरफ्तार व्यक्ति में घोषी थाने के सौदपुर गांव निवासी सुरेन्द्र पासवान एवं बैरामसराय निवासी अनजीव कुमार बताया जाता है. इस सिलसिले में थाने में पदस्थापित एएसआई श्रीनारायण सिंह कि लिखित आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कराया गया है. आवेदन में उल्लेख किया गया है कि गश्ती के दौरान गोपालगंज बाजार के पुरानी अस्पताल के पास गुमटी में अवैध शराब बेच रहा था तभी उन दोनों को पकड़ लिया गया है. और जेल भेजने की प्रक्रिया किया जा रहा है. घोसी पुलिस की इस तरह के कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हडकंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >